भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

घोटालों ने तोड़ दी देश की आर्थिक रीढ़

Please do not forget to confirm after clicking the LIKE button
भाजपा नेता डा. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि चौतरफा घोटालों ने देश की आर्थिक रीढ़ को तोड़ कर रख दिया है। पहले वस्तुओं की खरीद में घोटाला हुआ करते थे, अब तरंगें भी दायरे में हैं। भाजपा एक मात्र पार्टी है, जिसके शासन में लोग भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्त होंगे। डा.जोशी शनिवार को यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चालीस वषरें तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन प्रदेश का विकास नहीं हुआ। अब कांग्रेस कह रही है कि एक बार शासन में आए तो विकास की गंगा बहा देंगे। डा. जोशी ने सवाल दागा कि चालीस वर्ष में कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा।


उन्होंने कहा कि 2जी घोटाला में 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये का घपला हुआ है। अब तक 17 लोग जेल गए हैं। अब केन्द्र सरकार के वित्ता मंत्री समेत एक दो लोग और जेल में जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तार प्रदेश में सबसे अधिक खराब स्थिति महिलाओं की है। यहां प्रसव के पहले और बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो रही है। इनके उपचार के लिए कोई समुचित चिकित्सालय नहीं है। अगर चिकित्सालय हैं तो चिकित्सक नहीं। चिकित्सालयों में गोबर रखा जा रहा है। आज उत्तार प्रदेश देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश बन गया है। आप प्रदेश को बदलिए हम देश बदलेंगे।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES