भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

World Book Fair


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

कैमरे में रुपये लेते कैद हुए अजित सिंह के बेटे जंयत

 मथुरा से सांसद और राष्ट्रीय लोकदल नेता जयंत चौधरी समेत 4 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।


दरअसल अभिनेता विवेक ओबेराय, आरएलडी प्रत्याशी के प्रचार के लिए मथुरा आए थे। इसी दौरान समर्थकों ने स्थानीय प्रत्याशी मेघश्याम सिंह को पैसे देने शुरू कर दिया। समर्थकों से पैसे लेकर स्थानीय प्रत्याशी अपनी जेब में रखते दिखे। इसी के बाद उनके खिलाफ आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

64 years


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

आप सिर्फ एक आम आदमी नहीं है.. आप मालिक हैं.. अपना सेवक सोच समझ कर चुनें.. !

घर से बाहर आओ साथी ......आई अपनी बारी......

घर पर चाय की चुस्कियो का आनंद लेते हुए समाचार पत्रों और टेलीविजन पर वोटिंग की खबरों को देखना छोडिये, निकालिए और बताइए की आप सिर्फ एक आम आदमी नहीं है आप ही के पास तो है इन्हें चुनने की ताकत.

मतदाताओ को उनकी ताकत और वोटरों को जगाने हेतु टीम करेगी अपना अभियान शुरू, दिनांक २२ फरवरी से २५ फरवरी तक प्रतिदिन प्रत्येक विधान सभा में सुबह ११ बजे से शाम 8 बजे तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

मुख्‍यमंत्री के जानकारी बगैर कैसे हो सकता है घोटाला

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को गाजियाबाद विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार व गुण्डार्दी से त्रस्त है। जब सपा के शासनकाल में यही हालत थी तो मायावती ने कहा था कि वे सत्ता में आई तो भ्रष्टाचारियों को सजा देगी लेकिन जिसका दामन खुद भ्रष्टाचार से भरा हो वह किसी को क्या सबक सिखाएगा। बसपा के कार्यकाल में करोड़ों का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना मंत्री कैसे करोड़ों का घोटाला कर सकते हैं।

कांग्रेस जब भी सत्ता में आई उसने महंगाई बढ़ाने का काम किया है। राहुल और सोनिया महंगाई के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते। श्री सिंह ने कहा कि अटल जी के 6 वर्ष के कार्यकाल में महंगाई भी नही बढ़ी उनके खिलाफ एक भी आरोप नहीं हैं। पूरा विश्व मानने लगा था कि ऐसा ही चलता रहा तो भारत 2020 तक पूरे विश्व में सबसे मजबूत देश बन जाएगा। उन्होंने पूरी दुनियां की परवाह न करते हुए पोखरन में परिक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में लाकर खड़ा किया।

श्री सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो 65 वर्ष आयु के पुरूषों व महिलाओं की पेंशन में वृद्धि की जाएगी। व्यापारियों की दुर्घटना बीमा 10 लाख व सिटीजन चार्टर कानून बनाया जाएगा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने का कि मायावती का संध्याकाल है। आप सभी संकल्प लें और सूर्योदय के समय कमल खिलांए।

बिना बद्रीनाथ के रामेश्वर बेकार है। उसी तरह उत्तराखंड के बिना देश नहीं चल सकता। आज भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। उत्तराखंड ने ऐसा विधेयक लाकर पहल कर दी कि मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार करेंगा तो जेल जाएगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को भारी मतों से जितांए तथा उप्र में भाजपा की सरकार बनाएं।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

छोड़ो पांच विकार, तभी मिटेगा भ्रष्टाचार

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले रविवार को गीता पाठशाला ममलखा से एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में करीब 150 की संख्या में भाई-बहन शामिल थी। रैली में शामिल भाई-बहन यह नारा लगा रहे थे- कब छोड़ोगे पांच विकार, तभी मिटेगा भ्रष्टाचार। जागरूकता प्रदर्शन का मुख्य उदेश्य था लोग काम, क्रोध, लोभ, मोह एवं अहंकार को त्यागे तभी देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। यह जागरूकता रैली इंगलिश, मसाढ़ू, रामनगर, हरिदासपुर एवं चांयचक गांवों का भ्रमण कर पुन ममलखा पहुंची। रैली में बीके हरिद्वार, संजय, नवीन, घनश्याम, राजेन्द्र, अलोक सहित बहन निर्मला, कनकलता के अलावा अन्य लोग शामिल हुए।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

वोट देने से पहले सोचे


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES