भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना हजारे का जनतंत्र मोर्चा बनाने का ऐलान


पटना: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय स्तर का जनतंत्र मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। यह मोर्चा चुनावों से दूर रहेगा।

अन्ना ने देशभर में लोगों को जागरूक करने को लेकर आज से नया अभियान शुरू किया है। पटना के गांधी मैदान में जनतंत्र रैली के जरिये अन्ना ने व्यवस्था- परिवर्तन की मुहिम शुरू की है। उन्होनें कहा कि अब व्यवस्था में बदलाव ही हमारा लक्ष्य है।

अन्ना ने कहा है कि यह बदलाव लोकपाल, चुनाव में उम्मीदवारों को रिजेक्ट करने और ग्रामसभाओ को सत्ता देने से आएगा। कृषि क्षेत्र की उपेक्षा पर तो अन्ना ध्यान खीचेंगे ही साथ ही किसान संगठनों को भी एकजुट करने की कोशिश करेंगे। अन्ना पटना के बाद फरवरी में चार राज्यों का दौरा करेंगे।

गांधी मैदान, पटना, बिहार से अन्ना का सीधा प्रसारण : शेयर करना न भूलें


गांधी मैदान, पटना, बिहार से अन्ना का सीधा प्रसारण : शेयर करना न भूलें

अन्ना की रैली पर मनीष सिसोदिया का बयान

अन्ना हैं महात्मा गांधी से ज्यादा भरोसेमंद: सर्वे


मुंबई: अन्ना हजारे के आंदोलन में अब भले वह आग नहीं रही लेकिन आज भी वह देश में सबसे भरोसेमंद शख्सियत हैं। ताजा सर्वे से पता चलता है कि देश में भरोसेमंद शख्स के मामले में अन्ना और ब्रैंड में नोकिया का कोई मुकाबला नहीं। अन्ना हजारे को सबसे भरोसेमंद शख्स का खिताब लगातार दूसरी बार मिला है। 

'ट्रस्ट रिसर्च अडवाइजरी' ने 'द ब्रैंड ट्रस्ट रिपोर्ट 2013' टाइटल से इस सर्वे को अंजाम दिया है। सर्वे में जहां अन्ना हजारे सबसे भरोसेमंद शख्स के रूप में उभरे हैं तो मोबाइल हैंड सेट बनाने वाली कंपनी नोकिया सबसे भरोसेमंद ब्रैंड के रूप में उभरी है। 'ट्रस्ट रिसर्च अडवाइजरी' के एग्जेक्युटिव चीफ एन. चंद्रमौली ने कहा कि अन्ना लगातार दूसरी बार इस पोजिशन पर मजबूती से कायम हैं। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को इस सर्वे में 12वीं पोजिशन मिली है। बापू साउथ इंडिया के सुपर स्टार रजनीकांत से काफी आगे हैं। रजनीकांत 35वें नंबर पर हैं। इस सर्वे में 1,100 मोस्ट ट्रस्टेड ब्रैंड 211 कैटिगरी में रखे गए थे। इसमें शख्सियत, गैजिट, कंज्यूमर प्रॉडक्ट, रीटेल टेक्नॉलजी, बैंकिंग, सरकारी संस्थान, टेलिकॉम और एयरलाइंस के साथ अन्य कैटिगरी थी। 

बॉलिवुड ऐक्टर आमिर खान लंबी छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह पिछले साल पांचवें नंबर पर थे। आमिर खान की लोकप्रियता 'सत्यमेव जयते'से काफी बढ़ी है। सलमान खान एक पायदान नीचे खिसकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। शाहरुख खान, आमिर और सलमान के बाद हैं। पहली बार बिजनस कैटिगरी में उद्योगपति धीरूभाई अंबानी को भी जगह गई थी और उन्हें इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन मिली। सचिन तेंडुलकर को भरोसेमंद खिलाड़ी में पांचवीं पोजिशन मिली है।

वीडियो शेयर करना न भूलें : अन्ना की आज पटना में विशाल जनतंत्र रैली

वीडियो शेयर करना न भूलें : अन्ना की आज पटना में विशाल जनतंत्र रैली

गांधी और जेपी की कर्मभूमि पर अन्ना हजारे की 'क्रांति'


दिल्ली में गरजने वाले अन्ना हजारे, आज बिहार में रैली कर रहे हैं. गांधी और जेपी की कर्मभूमि से अपनी क्रांति का नया अध्याय लिखने चले हैं अन्ना हजारे.

भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में अलख जगाई वाले अन्ना अब आंदोलन का दूसरा अध्याय लिखने जा रहे हैं. अब तक दिल्ली और मुंबई में जनलोकपाल की हुंकार भरने वाले अन्ना ने आंदोलन की दोबारा शुरुआत के लिए बिहार की धरती को चुना है. अन्ना बुधवार को पटना में रैली कर रहे हैं. जिसके बाद अन्ना देशभर में जनलोकपाल की अलख जगाएंगे.

यानी जिस बिहार की धरती ने महात्मा गांधी और जेपी के आंदोलनों को नए तेवर दिए थे, अन्ना भी वहीं से अपनी आवाज बुलंद करेंगे. गांधी जी ने बिहार के ही चंपारण से आंदोलन की शुरुआत की थी और अहिंसा को हथियार बनाते हुए अग्रेजों को हिन्दुस्तान छोड़ने पर मजबूर किया था, तो जेपी ने इसी बिहार से संपूर्ण क्रांति का नारा देकर दिल्ली के तख्त को हिला दिया था. अन्ना भी इसीलिए पटना के उसी ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनतंत्र रैली कर रहे हैं.

जनलोकपाल के आंदोलन का हश्र एक बार देख चुके हैं अन्ना हजारे, इसीलिए पटना से नई शुरुआत करने के लिए अन्ना ने गांधी जी के शहादत दिवस को रैली के लिए चुना है. साथ ही जेपी निवास में ठहरने का फैसला कर खुद को गांधी और जेपी की विरासत से जोड़ने की कोशिश की है.

जनलोकपाल आंदोलन का नया अध्याय है. तो अन्ना के कुछ साथी भी नए हैं. इसबार अन्ना के साथ कुछ नए चेहरे भी रैली में शामिल होंगे. पटना की रैली में पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह, समाजसेवी मेधा पाटकर और किरण बेदी के भी शामिल होने की उम्मीद है. नए जोश और नई उमंग के साथ फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं अन्ना हजारे, इस उम्मीद के साथ कि 16 अगस्त को रामलीला मैदान में हुई अगस्त क्रांति जैसी लहर ही एक बार फिर पैदा होगी. इस आंदोलन में सिर्फ जनलोकपाल की बात नहीं होगी. बल्कि अन्ना भ्रष्टाचार के साथ व्यवस्था परिवर्तन की भी बात कर रहे हैं.


अन्ना की जनतंत्र रैली के लिए पटना का गांधी मैदान तैयार


पटना: पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे की जनतंत्र रैली को लेकर पूरी तरह तैयार है। रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं व आगंतुकों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।

पटना में कोहरे के बावजूद गांधी मैदान में अन्ना को सुनने के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने लगे हैं। रैली में लोगों को गांधी की खून से सनी मिट्टी की शपथ दिलाई जाएगी।  

जनरल बीके सिंह ने बुधवार को बताया कि रैली में महात्मा गांधी के खून से सनी मिट्टी को सामने रखकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की शपथ दिलाई जाएगी। रैली दोपहर 12 बजे प्रारम्भ होगी। अन्ना खुली जीप में जेपी कुटिया से गांधी मैदान पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर शाम मुम्बई से समाजसेवी निर्मलेंदु गांधी की खून से सनी मिट्टी को लेकर पटना पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांधी की हत्या क बाद यह मिट्टी इंग्लैंड ले जाकर नीलाम कर दी गई थी।

इधर, पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) जयकांत ने बताया कि गांधी मैदान में सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त त्वरित प्रतिक्रिया दल की तैनाती व ब्रजवाहन और वाटर कैनन का इंतजाम किया गया है।

गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में खुफिया तंत्र की पैनी निगाह है। मैदानी भाग से लेकर मंच तक पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। सीसीटीवी कैमरे के जरिये सुरक्षा और ट्रैफिक की निगरानी की जाएगी।

इस बीच अन्ना को सुनने के लिए सुबह से ही लोग गांधी मैदान पहुंचने लगे हैं। रैली में हजारों लोगों के भाग लेने की संभावना है।